मुंबई| गायक सोनू निगम ने अजान मामले को अब और तूल नहीं देने की बात कही है। हाल ही में उन्होंने विवादित बयान दिया था कि अजान से उनकी नींद खुल जाती है, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।
सोनू ने मंगलवार रात को लोगों से इस मामले को छोड़ आगे बढ़ने की अपील की।
सोनू ने ट्वीट किया, “आप लोग चाहे मेरे पक्ष में हैं या विपक्ष में, चाहे सहमत हैं या असहमत..अब इस मामले को और तूल देने की जरूरत नहीं है। आगे बढ़िए..प्रार्थनाएं।”
इस टिप्पणी के बाद सोनू ने विवादित ट्वीट अगर किसी को मुस्लिम विरोधी लगा हो तो इसके लिए माफी भी मांगी।
सोनू के विवादित बयान के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग और संगठन उनके विरोध में उतर आए और कुछ तो उनके खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल करने की योजना भी बना रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।