मुंबई| अभिनेत्री बिपाश बसु के प्रशंसकों की संख्या इंस्टाग्राम पर 40 लाख से अधिक हो गई है।
उन्होंने प्यार और समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। बिपाशा ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, “वर्षो से मुझे इतना प्यार और समर्थन के साथ इतनी ताकत देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और वह अपने पेशेवर व निजी जीवन की जानकारी साझा करती रहती हैं।
38 वर्षीया अभिनेत्री को पिछली बार वर्ष 2015 की फिल्म ‘अलोन’ में देखा गया था। इसके बाद वह पिछले वर्ष करण सिंह ग्रोवर के साथ परिणय सूत्र में बंधी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।