केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती ने जाने माने पर्यावरणविद और गांधीवादी चिंतक श्री अनुपम मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
ट्वीटर पर अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, “एक महान जल चेतना रखने वाले आदरणीय अनुपम मिश्र जी को श्रद्धांजलि। हम उनके महान कार्यों को जारी रखेंगे।”
उल्लेखनीय है कि 68 वर्षीय श्री मिश्र का नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज सुबह निधन हुआ।
उनकी पुस्तक ‘आज भी खरे हैं तालाब’ बहुचर्चित रही।

और भी हैं
भाजपा की रणनीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलेगी: शत्रुघन सिन्हा
भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा, ममता और शुभेंदु के बीच जोरदार मुकाबले की तैयारी
भाजपा का घोषणापत्र सिर्फ दिखावा: कांग्रेस नेता बोरठाकुर