नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिकेटर विराट कोहली के एक फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करते हुए कहा कि वह जल्द ही अपना निजी फिटनेस वीडियो साझा करेंगे।
इससे पहले बुधवार को कोहली ने ट्वीट कर मोदी के सामने सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा सोशल मीडिया पर शुरू किए गए एक फिटनेस कैंपेन में चुनौती पेश की थी।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “चुनौती स्वीकार है, विराट! मैं जल्द ही अपना फिटनेस चैंलेंज वीडिया साझा करूंगा। हैशटैग हम फिट तो इंडिया फिट।”
वहीं, बुधवार को विराट ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह जिम में नजर आ रहे थे। विराट ने ट्वीट में लिखा था, “मैंने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। सर, मैं अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी और एम.एस धोनी भाई को चुनौती देता हूं। हम फिट तो इंडिया फिट। हैशटैग कमआउट एंड प्ले।”
ओलंपियन शूटर राठौड़ ने एक ऑनलाइन फिटनेस कैंपेन शुरू कर सोशल मीडिया पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था।
इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, विराट कोहली और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को उनके फिटनेस मंत्रों को साझा करने की चुनौती दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा