मुंबई : अभिनेत्री काजोल का कहना है कि वह नहीं चाहती कि कोई उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाए। यहां आइकॉनिक ब्रांड अवार्ड-2018 के दौरान काजोल ने मीडिया से कहा, “मैं चाहती हूं कि कोई मेरी जिंदगी पर बायोपिक फिल्म बनाए। मेरा मानना है कि मैं जैसी जिंदगी जीना चाहती हूं वैसी जी रही हूं और मुझे लगता है कि अपनी बायोपिक जी रही हूं।”
अभिनेत्री तनुजा की बेटी काजोल ने 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से अभिनय की दुनिया में आगाज किया था। बाद में उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में काम किया।
यह पूछे जाने पर कि वह अपने फिल्मी सफर को कैसे देखती हैं तो अभिनेत्री ने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि मुझे यह करना चाहिए था या वह करना चाहिए था, अतीत में मैंने जो भी काम किए हैं, उसे लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने जो भी काम किया है, उसे लेकर मैं खुश हूं।
पुरस्कार समारोह में काजोल को ‘आइकॉनिक पावरहाउस परफॉर्मर ऑफ बॉलीवुड’ अवॉर्ड से नवाजा गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।