मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को आने ‘डोले’ यानी बाइसेप्स दिखा रहे हैं। 55 वर्षीय अभिनेता फिटनेस के मामले में अच्छों-अच्छों को मात दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर ती गई तस्वीर में अभिनेता बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके मसल्स अलग ही ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अभिनेता ग्रे टी-शर्ट, डीप ग्रे शॉट्स और कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “जस्ट बिंग्स।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित अपने प्रोडक्शन ‘कागज’ के प्रचार में व्यस्त हैं। पंकज त्रिपाठी-स्टारर सलमान खान फिल्म्स द्वारा सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के साथ प्रस्तुत की गई है।
सलमान को अगली बार फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’, ‘किक 2’ और ‘अंतिम : द फाइनल ट्रथ’ में देखा जाएगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़
चिन्मय मिशन प्रस्तुत करता है ‘अवेकनिंग’ — स्वामी चिन्मयानंद पर बनी एक संगीतमय जीवनी। इसे निर्देशक मणि शंकर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेषज्ञ अंजलि जोशी ने तैयार किया है, जिसमें पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी की प्रेरणा और आशीर्वाद शामिल हैं।
सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’