मुंबई : अभिनेता इश्तियाक खान का कहना है कि वह एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इश्तियाक ने एक बयान में कहा, “मैं अमिताभजी के साथ पर्दा साझा कर आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। काम करने के लिहाज से वह मेरे रोल मॉडल और विनम्र शख्स हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे बहुत सहज महसूस कराया।”
इश्तियाक को स्टार प्लस चैनल के नए शो ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ में एक किरदार निभाने का मौका मिला है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’