न्यूयॉर्क| जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने अपनी जीत की लय को कायम रखते हुए साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-8 में अब पोटरो का सामना स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर से होगी। फेडरर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
पोटरो ने टूर्नामेंट के छठी वरीय डोमिनिक थीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में 1-6, 2-6, 6-1, 7-6 (7-1), 6-4 से मात दी। बीमार होने के बावजूद भी पोटरो ने थीम के खिलाफ तीन घंटे और 35 मिनट तक चले मैराथन मैच में अपना संघर्ष जारी रखा और अंत में विजय हासिल की।
स्विट्जरलैंड के 36 वर्षीय खिलाड़ी फेडरर ने जर्मनी के फिलिप कोलश्रेबर को 6-4, 6-2, 7-5 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।
मैच के दौरान फेडरर को पीठ की चोट में दर्द का एहसास हुआ था और इस कारण उन्होंने दूसरे सेट के बाद मेडिकल टाइम आउट लिया।
इस बारे में अपने बयान में फेडरर ने कहा, “मुझे इस दर्द के लिए इलाज की जरूरत थी। मुझे मैच के दौरान अचानक पीठ में दर्द का अहसास हुआ और इस कारण में अपने खेल को जारी नहीं रख पा रहा था। इस कारण मैं चाहता था कि फिलिप थोड़ा इंतजार करें। मेडिकल टाइम आउट के बाद सब ठीक हो गया और अब कोई परेशानी नहीं है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया