कंटेंट क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर अपने नए धमाके के साथ तैयार हैं। एकता कपूर अल्ट बालाजी के तहत अपने नए डिजिटल शो ’बेबी कम ना’ के साथ तैयार हैं।
इसी सीरीज के प्रमोशन के लिए इसके कलाकार किकू शारदा और शेफाली जरीवाला ने कनॉट प्लेस स्थित होटल पार्क में मीडिया के साथ खुलकर बातचीत की।
फरहाद संजी द्वारा निर्देशित यह शो परितोश पेंटर के अंग्रेजी-हिंदी द्विभाषी नाटक ‘डबल ट्रबल’ पर आधारित है।
इस सीरीज में कुछ ऐसे कलाकार शामिल हैं, जो अपने कॉमिक एक्टिंग एवं बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग के लिए विशेष तौर पर जाने जाते हैं। इन कलाकारों में श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, किकू शारदा के साथ ग्लैमरस शेफाली जरीवाला और मानसी स्कॉट शामिल हैं।
बता दें कि ’बेबी कम ना’ एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के डिजिटल विंग अल्ट बालाजी द्वारा निर्मित और होस्ट किए गए 22 मूल कार्यक्रमों की सूची का अहम हिस्सा है।
तो फिर इसी के साथ अल्ट बालाजी की नई ताजा सीरीज के पात्रों की पागलपंती भरे कारनामे देखने के लिए तैयार हो जाएं।अल्ट बालाजी की नई वेब सीरीज ‘बेबी कम ना’ का इंतजार खत्म

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।