मुंबई : फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का गाना ‘पहला नशा’ हर साल वेलेंटाइन डे पर धूम मचाता है लेकिन इस साल आमिर खान ने अपने प्रशंसकों को अपने पहले प्यार के बारे में बताया, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सुपरस्टार ने अपने पसंदीदा रोमांटिक गीत ‘पहला नशा’ को साझा कर जनता को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी थी।
सोशल मीडिया पर देखते ही देखते इस गीत ने सनसनी मचा दी और हर कोई आमिर का पहला प्यार यानी पहला नशा जानने के लिए उत्सुक हो उठा।
ट्विटर यूजर्स ने ‘आमिर का पहला नशा’ जानने की उत्सुकता बयान की, जिसके बाद देशभर में आमिर का ‘पहला नशा’ ट्रेंड करने लगा।
जिसके बाद बातचीत के दौरान आमिर खान ने अपने पहले प्यार यानी पहले नशे के बारे में बात की।
आमिर ने बताया कि महज 10 साल की उम्र में टेनिस अभ्यास के दौरान वह अपना दिल दे बैठे थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।