मुंबई: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने खुद की एक सन किस्ड तस्वीर प्रशंसकों और फॉलोवर्स के लिए साझा की है।
आलिया ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीर में आलिया बालकनी में खड़े होकर बाहर देखती नजर आ रही हैं। वहीं सूर्य की किरणें उनके चेहरे पर एक चमक बिखेर रहा है।
अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन के लिए ‘सूरज हुआ मद्धम’ गाने की पंक्तियों का प्रयोग किया है। इस गाने को शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “सूरज हुआ मद्धम। अभिनेत्री के इस तस्वीर पर 16 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।”
वहीं काम की बात करें तो आलिया को आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘कलंक’ में देखा गया था, अब वह रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। उनकी फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ और ‘सड़क 2’ भी जल्द आएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।