मुंबई। अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का टीजर सोमवार को रिलीज किया। 48 सेंकट के इस टीजर के साथ ही फिल्म का पोस्टर भी जारी हुआ है।
फिल्म में बद्रीनाथ का किरदार निभा रहे वरुण ने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक जारी किया है।
वरुण ने लिखा, “हम हैं बद्रीनाथ बंसल..और ये है बद्री का टीजर।”
वरुण इस टीजर में बॉलीवुड अभिनेत्रियों- दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान की तस्वीरों के बीच में खड़े दिख रहे हैं।
आलिया ने ट्विटर पर भी फिल्म का पहला लुक जारी किया है।
आलिया ने लिखा, “बद्रीनाथ बंसल हमेशा ही तरह अपने मजाकिया अंदाज में, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टीजर।”
शंशाक खेतान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर 2 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।