मेलबर्न। सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग रविवार को आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने से चूक गए।
सानिया-डोडिग की जोड़ी को टूर्नामेंट में मिश्रित युगल वर्ग के खिताबी मुकाबले में अमेरिका की एबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल की जोड़ी ने मात देकर खिताब जीता।
एबिगेल और जुआन की जोड़ी ने रविवार के मुकाबले में सानिया-डोडिग की जोड़ी को एक घंटे तीन मिनट में 6-2, 6-4 सीधे सेटों से मात दी। सानिया का अपने करियर का सातवां खिताब जीतने का लक्ष्य अधूरा रह गया।
इसके अलावा, डोडिग ने मिश्रित युगल वर्ग में खिताबी जीत का खाता नहीं खोला है। सानिया अपने करियर में दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले वह 2009 में इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी।
हैदराबाद की टेनिस खिलाड़ी के पास छह खिताब हैं, जिसमें से तीन खिताब मिश्रित युगल वर्ग में और तीन खिताब महिला युगल वर्ग के हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया