मेलबर्न। अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वीनस ने रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा को टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मात दी।
अपने अब तक के करियर में आस्ट्रेलियन ओपन के खिताब से अछूती रहीं 36 वर्षीया वीनस ने अनास्तासिया को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 7-6 (7-3) से मात दी।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में वीनस का सामना अमेरिका की गैर वरीय कोको वेंडवेघ से होगा। कोको ने टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
(आईएएनएस)

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन