श्रीनगर : गोएयर की दिल्ली-लेह-जम्मू उड़ान को इंजन में खराबी के कारण उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लेह हवाईअड्डे पर वापस लौटना पड़ा। विमान में 112 यात्री सवार थे।
हवाईअड्डे के सूत्रों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
सूत्रों ने कहा, “गोएयर के विमान में लेह हवाईअड्डे से सुबह 9.20 बजे उड़ान भरने के बाद इंजन में त्रुटि का पता चला। जिसके बाद विमान ने 9.30 बजे वापस लैंडिंग की।”
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारत और ओपेक ने ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करने पर जताई सहमति, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी