नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषण की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह 23 जनवरी को बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।”
उन्होंने कहा, “जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी