मुंबई | दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपने अभिनेता पिता के जीवन के कुछ खूबसूरत पल साझा किए हैं। बाबिल ने स्कूली बच्चों से घिरे इरफान की कई तस्वीरें साझा की। तस्वीर में इरफान टोपी, धूप का चश्मा, शर्ट और जींस पहने दिखाई दे रहे हैं और छोटे बच्चों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
बाबिल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “मैंने सोचा कि हो सकता है। जब भी उनका फार्महाउस का समय होता था, तो ये बच्चे और स्कूल के प्रिंसिपल उनसे मिलने जरूर आते थे।”
इस तस्वीर पर अभिनेता ईशान खट्टर ने कमेंट किया, बेशकीमती।
बाबिल ने हाल ही में इरफान का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह बर्फ के ठंडे पानी में डुबकी लगा रहे थे।
इरफान ने 29 अप्रैल को 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट