मुंबई | लॉकडाउन के इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज को समंदर की तटों की याद आ रही है। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह व्हाइट कट आउट स्विमसूट में नजर आ रही हैं।
अपनी इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मुझे बीच की याद आ रही है।” इसके साथ ही उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन को टैग भी किया है क्योंकि उन्होंने ही इलियाना की यह तस्वीर ली है।
इलियाना ने इसके साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ और भी तस्वीरें साझा की, जिनमें से एक में एक वाइन की ग्लास की भी तस्वीर है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अपने लिए थोड़ा सा वक्त।”
इलियाना ने हाल ही में अपनी मां समीरा डिक्रूज के साथ भी अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह उन्हें गले लगाती हुई नजर आ रही हैं।
अभिनय की बात करें, तो इलियाना आने वाले समय में अभिषेक बच्चन के विपरीत अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आएंगी। यह फिल्म कथित तौर पर साल 1992 में भारत में सुरक्षा के क्षेत्र में हुए सबसे बड़े घोटाले पर आधारित है।
यह फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।