मुंबई | दिवंगत ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने गुरुवार को अपने पिता के साथ बिताए अपने बचपन के शानदार पलों को याद करते हुए कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं।
तस्वीरों में एक ऐसा पारिवारिक फोटो है, जिसमें नन्हें रणबीर ऋषि कपूर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं रिद्धिमा ऋषि और नीतू के बीच में बैठी हैं।
एक अन्य ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नीतू छोटी रिद्धिमा को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ हैं। लॉकडाउन के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। इसलिए अनुमति प्राप्त करने के बाद वह सड़क मार्ग से 1400 किलोमीटर की यात्रा कर मुंबई गई थीं।
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।