मुंबई: मॉडल से अभिनेत्री बनीं रिया चक्रवर्ती के प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष हाजिरी लगाने की संभावना नहीं बताई जा रही है। उनके वकीलों ने शुक्रवार को इस बात का संकेत दिया है। रिया पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। उनके वकीलों ने यहां कहा, “रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक अपना बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया को स्थगित किए जाने का अनुरोध किया है।”
सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते रिया की याचिका पर सुनवाई किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें बिहार पुलिस की जांच मुंबई पुलिस को हस्तांतरित करने की मांग की गई है।
पटना पुलिस और सीबीआई दोनों के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में रिया का नाम शामिल है।
बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच काफी तकरार होने के बाद दिवंगत अभिनेता के मौत की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के ईसीआईआर को सौंप दी गई है।
सुशांत के पिता ने 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में रिया और छह अन्य लोगों के खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज की थी।
कई अन्य बातों के साथ सुशांत के परिवार ने रिया पर उनके बैंक खातों से बड़ी रकम हड़पने का भी आरोप लगाया है।
उनके इस अनुरोध पर ईडी ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू