नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस ने कहा है कि करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कुर्क की है। वह अपराध की कमाई नहीं, बल्कि उनकी मेहनत का पैसा है। जैकलीन ने पीएमएलए अधिकारियों को दिए अपने जवाब में कहा कि उन्होंने सुकेश के साथ संबंध होने से पहले एफडी कराई थी, जो उनकी मेहनत की कमाई थी।
जैकलीन ने अपने जवाब में आगे कहा कि वह मेहनत से कमाए पैसों को तब से डिपॉजिट कर रही हैं, जब उन्हें यह भी नहीं पता था कि इस दुनिया में कोई सुकेश चंद्रशेखर भी है।
ईडी ने हाल ही में जैकलीन की कई एफडी को ‘अपराध की आय’ करार देते हुए कुर्क की है।
बीते दिनों ईडी द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी के रूप में नामित किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव