प्योंगयांग: उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को देश के पूर्व नेता किम जोंग-इल की 76वीं जंयती तड़क-भड़क से दूर सादगी के साथ मनाई। सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, परंपरा के अनुसार देश के मौजूदा सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने यहां मध्यरात्रि में कुमसुसन पैलेस का दौरा किया और अपने दिवंगत पिता किम जोंग-इल और दादा किम इल-सुंग को पुष्पांजलि अर्पित की।
समाचार एजेंसी एफे ने केसीएन के हवाले से बताया कि किम जोंग-उन के साथ वर्कर्स पार्टी के उच्च-पदाधिकारी मौजूद थे लेकिन कोई सैन्य अधिकारी मौजूद नहीं था।
दक्षिण कोरिया के एकीकृत मंत्रालय ने जिक्र किया कि पिछले साल के मुकाबले उत्तर कोरिया ने इस साल इस महत्वपूर्ण अवसर को बड़ी सादगी से मनाया।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान