✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति: सुशांत सिंह राजपूत ने कई यादगार किरदारों को जीवंत किया

सुशांत सिंह राजपूत ने कई यादगार किरदारों को जीवंत किया
Advertisement

नई दिल्ली | उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया। नायडू ने कहा कि सुशांत ने सिल्वर स्क्रीन पर कई यादगार किरदारों को जीवंत किया और वह बहुत से युवाओं के लिए एक आइकन और प्रेरणा के स्रोत थे।

नायडू ने एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई यादगार किरदारों को जीवंत किया।”

उन्होंने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत कई युवाओं के लिए एक प्रतीक और प्रेरणा थे। उन्होंने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बॉलीवुड अभिनेता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह खबर वाकई चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा, “कुछ खबरें बहुत परेशान करने वाली हैं। युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सभी को चौंकाने वाली है। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार और दोस्तों को यह पीड़ा सहने की ताकत दे।”

बॉलीवुड जगत के लिए रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सुबह यहां बांद्रा स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली।

राजपूत (34) मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी।

Advertisement

राजपूत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

उन्होंने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई काई पो चे से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, राब्ता, केदारनाथ और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों में नजर आए।

फिल्मों में आने से पहले सुशांत ने टीवी सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने काफी लोकप्रिय रहे पवित्र रिश्ता सीरियल में काम किया था।

Advertisement

सुशांत के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई है। फैन्स सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं।

संयोग से सुशांत की प्रबंधक (मैनेजर) ने भी कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या कर ली थी।

बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम के बारे में आगे की जानकारी मिल पाएगी।

Advertisement

सुशांत की मौत से बॉलीवुड जगत सदमे में है और कई बॉलीवुड, खेल जगत और राजनीतिक हस्तियां उनकी आत्महत्या पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही उनके प्रशंसकों को भी उनकी मौत से दुख पहुंचा है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

–आईएएनएस

Advertisement

Advertisement

About Author