✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav addresses during a programme in Lucknow on Oct 10, 2016. (Photo: IANS)

उप्र : जब अखिलेश ने दिया पंक्चर बनाने वाले के बेटे को टिकट

Advertisement

 

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवाद का नमूना पेश करते हुए शिवपाल गुट की कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री शादाब फातिमा की जगह पंक्चर बनाने वाले के बेटे को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है।

 

Advertisement

अखिलेश ने जहूराबाद विधानसभा सीट से महेंद्र चौहान को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। महेंद्र के पिता रामबचन चौहान गाजीपुर जिले के कासिमाबाद मार्ग पर साइकिल का पंक्चर बनाते हैं।

 

रामबचन को जब पता चला कि उनके बेटे को सपा ने विधायकी का टिकट दिया है तो उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनका बेटा चुनाव जीतकर अखिलेश के समाजवाद के सपने को पूरा करेगा।

Advertisement

 

गाजीपुर की सियासत में सपा उम्मीदवार महेंद्र चौहान को गाजीपुर के पूर्व सांसद राधामोहन सिंह गुट का नेता माना जाता है। महेंद्र चौहान ने मऊ के डीसीएसके पीजी कॉलेज से महामंत्री का चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2000 में उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी।

(आईएएनएस)

Advertisement
Advertisement

About Author