✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

उप्र : जयेंद्र सरस्वती के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

Advertisement

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी एक शोक संदेश में कहा गया है कि शंकराचार्य के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती प्रकाण्ड विद्वान थे। वे वेदों सहित अनेक धार्मिक ग्रंथों के ज्ञाता थे। शंकराचार्य के समृद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना भी की है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कांची मठ के प्रमुख शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को निधन हो गया। हालांकि, वह लंबे समय से बीमार थे और उन्हें पिछले महीने भी सांस की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जयेंद्र सरस्वती देश के सबसे पुराने मठों में से एक के प्रमुख थे और वह काफी लंबे समय से इस पद पर आसीन थे।

–आईएएनएस

Advertisement

Advertisement

About Author