लखनऊ| उत्तर प्रदेश में दुर्गापूजा, दशहरा और मोहर्रम के मद्देनजर 25 जिलों को अतिसंवेदनशील घोषित कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने इन संबंधित जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है, जिससे त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
पुलिस महानिदेशक कार्यालय के प्रवक्ता, पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीना ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 35 जिलों को संवेदनशील माना गया है। इन जिलों में 45 कंपनी पीएसी की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त इन जिलों में अलग से भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।
मीना ने बताया कि लखनऊ को सबसे संवेदनशील मानते हुए यहां 11 कंपनी पीएसी की तैनाती की जाएगी और 16 अपर पुलिस अधीक्षक और 34 डिप्टी एसपी तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, कानपुर नगर और फैजाबाद को प्रमुख तौर पर अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका