लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी व उमस से भी राहत मिलेगी।
गुप्ता के अनुसार उप्र के वायुमंडल में च्रक्रवाती स्थति का निर्माण होने की वजह से मौसम ठंडा हुआ है। इसका असर एक दो दिनों तक रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण