लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक से दो दिनों के भीतर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से अभी राहत नही मिलेगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, सोमवार को दिन में चिलचिलाती धूप निकलेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि उप्र के बांदा व झांसी जिले में तापमान सर्वाधिक 47 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, कानपुर का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 26.5 डिग्री और झांसी का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा