लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वाइन फ्लू के 5 नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,128 हो गई है।
इसके अतिरिक्त डेंगू और चिकनगुनिया के भी एक-एक मामले सामने आए हैं।
सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील रावत ने मंगलवार को बताया कि स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज सामने आए हैं। सभी मरीजों का इलाज घर पर ही जारी है।
उन्होंने बताया कि केजीएमयू के नेहरू अस्पताल के डॉ. विनोद को डेंगू होने की शिकायत मिली है। इसके अलावा राजाजीपुरम निवासी अब्दुल रज्जाक को चिकनगुनिया हुआ है। दोनों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका