मुंबई | अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को अपनी छुट्टियों के दौरान अपनी बिकनी तस्वीरों के साथ लुभाने के बाद, अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने अपना डांस वीडियो शेयर किया है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो अपलोड किया। क्लिप में, अभिनेत्री ‘हील कोरियोग्राफी’ करते दिखाई दे रही हैं।
शेयर वीडियो में उर्वशी हिमेश रेशमिया द्वारा बॉलीवुड सांग ‘आशिक बनाया आपने’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।
उन्होंने शेयर वीडियो के कैप्शन में लिखा, “स्क्रीन पर हील कोरियोग्राफी करने वाली पहली भारतीय आर्टिस्ट होने पर गौरवान्वित हूं। हैशटैगहीलकोरियोग्राफी।”
उर्वशी रौतेला हाल ही में इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोवर को पार करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गई हैं।
उर्वशी रौतेला बहुत जल्द एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी जो 2017 की सुपर हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की रीमेक है. सूसी गणेशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।