नई दिल्ली | ऊर्जा मंत्रालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद श्रम शक्ति भवन को सील कर दिया गया है, जहां मंत्रालय का कार्यालय है। मंत्रालय ने ट्वीट किया, “ऊर्जा मंत्रालय का एक अधिकारी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सभी उचित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।”
ऊर्जा मंत्रालय अब मंगलवार से अपना सामान्य कामकाज फिर से शुरू करेगा। ट्वीट में आगे कहा गया, “मंत्रालय का संचालन कर्मचारियों के घर से काम करने से हो रहा है। मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सामान्य कामकाज, मंगलवार से फिर से शुरू होगा।”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में 24 घंटे में कोरोनावायरस के 4,213 नए मामले आए हैं, जिससे कुल संख्या 67,152 हो गई है। बीते एक दिन में कम से कम 97 लोगों की मौत भी हुई।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार