नई दिल्ली | रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता, महान अभिनेता ऋषि कपूर के आखिरी समय में उनके पास नहीं रह पाईं। वहीं अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह हर दिन अपने ‘सबसे मजबूत योद्धा’ को याद करेंगी।
कोविड-19 महामारी के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा पिता के बुधवार रात को अस्पताल में भर्ती होने के दौरान मुंबई के लिए उड़ान नहीं भर सकीं।
रिद्धिमा ने अपने पिता के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “पापा आई लव यू, मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। मेरे सबसे मजबूत योद्धा. आपकी आत्मा को शांति मिले, मैं हर दिन आपके फेसटाइम कॉल को याद करूंगी।”
उन्होंने आगे लिखा, “काश, मैं वहां आपको अलविदा कहने के लिए पहुंच पाऊं! जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तब तक के लिए आई लव यू पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं – आपकी मुश्क।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़