मुंबई | दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्म ‘शेर दिल’ के अपने सह-कलाकार ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर टूट गए हैं।
धर्मेंद्र ने ऋषि की याद में ट्वीट किया, “सदमे के बाद सदमा, ऋषि भी चला गया। उसने कैंसर के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। वह मेरे बेटे की तरह था। मैं बहुत दुखी और टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं। उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना।”
सांत्वना ट्वीट पोस्ट के साथ ही धर्मेंद्र ने अपनी और ऋषि की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे दोनों मुस्कुरा रहे हैं।
दोनों सितारों ने ‘कातिलों के कातिल’ (1981), ‘सितमगर'(1985), ‘हथियार’ (1989) सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे