मुंबई | अपने अंकल व अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनते ही करीना कपूर खान मुंबई स्थित एनएच रिलायंस अस्पताल दिवंगत अभिनेता की पत्नी नीतू और बेटे रणबीर को सांत्वना देने पहुंची गईं। करीना के पिता रणधीर कपूर के भाई ऋषि का निधन ल्युकेमिया से दो साल के संघर्ष के बाद गुरुवार को हो गया। वह 67 साल के थे।
करीना ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अंकल, जिन्हें वह चिंटू अंकल कहती थीं, को अलविदा कहा। अभिनेत्री ने ऋषि और पिता रणधीर कपूर की बचपन की एक प्यारी तस्वीर साझा की। उसके कैप्शन में लिखा, “बेस्ट बॉयज, जिन्हें मैं जानती हूं..पापा और चिंटू अंकल।”

करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने भी ऋषि कपूर की मौत पर शोक व्यक्त किया। अभिनेत्री ने अपने पिता और अंकल ऋषि कपूर के साथ की एक बचपन की पुरानी तस्वीर अपलोड की।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनत्री ने लिखा, “हमेशा परिवार को देखने वाले।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़