नई दिल्ली।नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष – श्री सतीश उपाध्याय ने सेवा भारती के अध्यक्ष – श्री रमेश अग्रवाल और सेवा भारती सचिव – श्री सुशील गुप्ता की उपस्थिति में गोल मार्केट, नई दिल्ली में सेवा भारती बोर्ड का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने सेवा भारती के दूरदर्शी दृष्टिकोण के बारे में विस्तार करते हुए कहा कि सेवा भारती समाज सेवा पृष्ठभूमि और सरकारी क्षेत्र के लोगों की मदद से समाज के अति कमजोर समूह के स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और शिक्षा का उत्थान करना है।
उन्होंने सेवा भारती को कोविड 19 महामारी लॉकडाउन अवधि के दौरान निरंतर मदद के लिए धन्यवाद भी दिया ।
अध्यक्ष, सेवा भारती ने सेवा भारती के मकसद के बारे में भी बताया और कहा कि सेवा भारती एक गैर लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना श्री बालासाहेब देवरस ने वर्ष 1979 में की थी। सेवा भारती, दिल्ली आदिवासी और स्वदेशी समुदायों, शहरी झुग्गी-झोपड़ियों और पुनर्वास कॉलोनियों (सेवा बस्तियों) सहित भारतीय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बीच काम करती है।
इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने सेवा भारती बोर्ड लगाने में कार्य करने वाले मजदूरों व अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया।

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
सोने की विशाल लंका धू धू करते जली