सैन फ्रांसिस्को : एप्पल अपने वायरलेस एयरपॉड्स को अपडेट कर रही है और उच्च गुणवत्ता वाले ओवर-ईयर हेडफोन्स के खुद के ब्रांड पर काम कर रही है, जिसे इस साल के अंत में लांच किया जाएगा। एक विश्लेषक ने यह जानकारी दी है।
सबसे प्रसिद्ध विश्लेषक केजीआई सिक्युरिटीज के मिंग-ची कू के मुताबिक, कपर्टिनो स्थित मुख्यालय वाली दिग्गज ओवर-इयर हेडफोन लांच करने जा रही है, जो काफी उच्च गुणवत्ता की होगी।
एप्पल इनसाइडर ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा, “हालांकि लांच की तारीख या समयसीमा नहीं बताई गई है। लेकिन कू का मानना है कि यह 2018 की चौथी तिमाही में लांच होगा।”
यह हेडफोन वायरसेल कनेक्टिविटी से लैस होगा और वायरलेस की सुविधा के साथ इसकी एकास्टिक गुणवत्ता एयर पॉड्स से भी अच्छी होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और ओपेक ने ऊर्जा साझेदारी को और गहरा करने पर जताई सहमति, ऊर्जा सुरक्षा पर जोर
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी
अदाणी ग्रुप अगले 4 साल में बिहार के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगा 60,000 करोड़ रुपए तक का निवेश: गौतम अदाणी