नई दिल्ली| दिल्ली नगर निगम के एमसीडी सदन में सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे के चलते कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। पीठासीन अधिकारी द्वारा एमसीडी सदन में कहा गया कि एल्डरमैन, मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव कर सकते हैं। उसके बाद एमसीडी सदन में हंगामा शुरू हो गया।
दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में आज दिल्ली मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मनोनीत पार्षद एल्डरमैन मेयर के लिए, डिप्टी मेयर के लिए और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए भी चुनाव कर सकते हैं।
सत्य शर्मा के इस संबोधन के बाद आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा शुरू हो गया और सदन को पीठासीन अधिकारी ने 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू