मुंबई| अभिनेत्री एवलिन शर्मा को लगता है कि लोग अभी भी उन्हें 2014 की फिल्म ‘यारियां’ की ‘सनी सनी’ गर्ल के रूप में अच्छी तरह से जानते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कैरियर के मील के पत्थर का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए याद किया, “बॉलीवुड में मेरी पहली फिल्म ‘फ्रॉम सिडनी विथ लव’ थी! कितनी मजेदार बात है कि अब मैं प्यार में हूं और सिडनी के एक लड़के से सगाई कर रही हूं! मुझे सफलता अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर के अपोजिट काम करके मिली थी। जिसे करण जौहर ने बनाया था।”
उन्होंने आगे कहा, “वरुण धवन की ‘मैं तेरा हीरो’ या इम्तियाज अली की ‘जब हैरी मेट सेजल’ में शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी मल्टीकास्ट फिल्मों का हिस्सा बनना बहुत अच्छा रहा।”
वह कहती है कि उन्हें ‘सनी सनी’ गाना हमेशा उनकी पसंद रहेगा।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि लोग अभी भी मुझे फिल्म ‘यारियां’ की ‘सनी सनी’ गर्ल के रूप में सबसे अच्छी तरह से जानते हैं, और मैं इस बात के लिए उस गीत को हमेशा पसंद करूंगी।”
अब तक एवलिन ने 15 फिल्म में अभिनय किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू