लॉस एजेंलिस: हॉलीवुड अभिनेता टॉम हिडलस्टन ‘एवेंजर्स 4’ में अपनी पुरानी भूमिका लोकी के रूप में ही नजर आएंगे। वह आगामी फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग करते नजर आए।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके साथ ‘एवेंजर्स 4’ के उनके साथी कलाकार क्रिस हेम्सवर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी नजर आए।
ऑनलाइन वायरल हुई शूटिंग की कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा है कि आगामी फिल्म के कलाकार एक फ्लैशबैक दृश्य की शूटिंग कर रहे हैं।
क्रिस हेम्सवर्थ को फिल्म ‘थॉर रग्नारॉक’ में छोटे बालों में देखा गया था। इतना ही नहीं, दृश्य में हेम्सवर्थ को भी डाउनी जूनियर के साथ बातचीत करते देखा गया।
‘एवेंजर्स 4’ मई 2019 में रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।