लॉस एंजेलिस| अभिनेत्री एमा स्टोन को 89वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म ‘ला ला लैंड’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है। यह उनका पहला ऑस्कर है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब के लिए एमा का मुकाबला मेरिल स्ट्रिप, नतालिया पॉर्टमैन, इजाबेल हपर्ट और रुथ नेग्गा के साथ था।
एमा ने इन सभी अभिनेत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “आप सभी अभूतपूर्व हैं। मैं आप सभी से प्रेरणा लेती हूं।”
हाथों में ऑस्कस की सुनहरी ट्रॉफी थामे हुए एमा ने कहा कि यह अच्छा काम करने की अपनी यात्रा को जारी रखने का एक ‘खूबसूरत प्रतीक’ है।
एमा ने अपनी ‘उत्कृष्ट यात्रा’ के लिए अपने सह-अभिनेता रयान गोसलिंग को भी धन्यवाद दिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।