मुंबई| राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत ने ब्रांद्रा के पाली हिल में एक नया बंगला खरीदा है। वह इस जगह को अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं।
कंगना के प्रवक्ता के अनुसार, “इस संपत्ति का उपयोग कंगना के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के कार्यालय के रूप में किया जाएगा।”
नरगिस दत्त रोड पर स्थित बंगले में भूतल के अलावा तीन मंजिलें हैं। इसकी कीमत 20.7 करोड़ रुपये आंकी गई है और इसका पंजीकरण सितंबर में किया गया था।
अभिनेत्री इस समय ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।