मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्ल गैंग की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शामिल हैं। चूंकि कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन को सरकार की ओर से तीन मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ऐसे में करीना को इतने लंबे समय तक के लिए अपनी गर्ल गैंग से दूरी सता रही है। इस तस्वीर में ये चारों अभिनेत्रियां आंखों में चश्मा लगाए बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में चलती नजर आ रही हैं। करीना ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इतने लंबे समय तक के लिए अपनी गर्ल गैंग से दूर रहने में वाकई में बेहद मुश्किल हो रही है।”
इस तस्वीर को देखकर मालूम पड़ता है कि इसे किसी फिल्म या शो के चलते लिया गया है।
अमेजन प्राइम वीडियो ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप सभी एक अलग शो के हकदार हैं।”
इस पर करीना ने चुटकी लेते हुए लिखा, “मुझे पता है आप किस दिशा में जा रहे हैं – आप फोर मोर शॉट्स सीजन 3 की बात कर रहे हैं, है ना?”
यह सीरीज मुंबई में रहने वाली चार महिलाओं की कहानी बयां करती है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।