मुंबई | ‘नागिन : भाग्य का जहरीला खेल’ के अभिनेता कुणाल सिंह लॉकडाउन के दौरान खाना बनाने की कला सीख रहे हैं। उन्होंने कहा, “मेरा परिवार यहां मुंबई में नहीं है। मैं यहां अकेले रह रहा हूं। मैं लॉकडाउन के दौरान कुकिंग सीखने का लुत्फ उठा रहा हूं। मेरी मां और बहन मुझे फोन से गाइड कर रही हैं और यूट्यूब इसमें मेरी मदद कर रहा है।”
कुणल ने कहा, “मैंने रोटी, सब्जी, चावल, दाल और कई बेसिक चीजें बनानी सीखी है। मैं इसके अलावा उपमा, पोहा और हलवा बनाने की विधि सीख रहा हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न