श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “अनंतनाग जिले के हकूरा क्षेत्र में क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने पर सोमवार तड़के सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया।”
पुलिस के मुताबिक, “तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से जवाब दिया।”
मुठभेड़ में जिन तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है, उनकी पहचान श्रीनगर के ईजा फाजली, अनंतनाग जिले के सैयद ओवौसी और सब्जर अहमद सोफी हैं।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एके 47 राइफल, पिस्तौल, हथगोलों सहित हथियार और गोला बारूद बरामद किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
ठाणे: महिला ने पति और भाई के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, शव ड्रम से बरामद
नोएडा में ऑनलाइन फर्जी पेमेंट दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार