रियलिटी टेलीविजन स्टार काइली जेनर को बेटी को जन्म देने के बाद अपने बढ़े हुए वजन को कम करने को लेकर कोई जल्दी नहीं है।
काइली ने एक फरवरी को अपने प्रेमी ट्रैविस स्कॉट की बेटी को जन्म दिया था।
एक सूत्र ने ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ को बताया, “उन्हें गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन को घटाने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक की अनुमति लेने की जरूरत है।”
सूत्र ने बताया कि स्कॉट उन्हें हर तरह से प्यार करते हैं और खासकर वह अब उनसे और अधिक आकर्षित होने लगे हैं।
सूत्र ने कहा, “ट्रैविस उन्हें पसंद करते हैं। वह काइली से कहते हैं कि वह इतनी खूबसूरत कभी नहीं दिखीं।”

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।