मुंबई – लॉकडाउन के बीच ज्यादातर फिल्म स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं और कुछ ना कुछ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस किआरा आडवाणी ने भी मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक वीडियो शेयर किया।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर थ्रोबैक वीडियो में बच्ची आलिया (किआरा का असली नाम) को उसके पसंदीदा सिंड्रेला कप से पानी पीते हुए देखा जा सकता है।
https://www.instagram.com/p/B_ReR6LHoF5/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “दूध का दूध, पानी का पानी.. और सिंड्रेला (प्राचीन लोककथा का कैरेक्टर) को लेकर मेरा जुनून।”
एक अन्य वीडियो में, कियारा को एक बैलेरीना पोशाक में भरतनाट्यम करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसकी मम्मी ने उसका दिल बहलाया।
उन्होंने कहा, “मम्मी ने सोचा कि मैं बोल्शोई बैलेट में शामिल हो जाऊंगी, लेकिन मैंने बॉलीवुड को चुना।”
https://www.instagram.com/p/B_O7FDpH5Et/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म कबीर सिंह के सह-कलाकार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने उनके पीने के पानी के वीडियो पर टिप्पणी की, “मुझे ये कप याद हैं।”
अभिनय की बात करें, तो कियारा अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूल भुलैया’ 2 में दिखाई देंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।