नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में खांसी, गले में खराश व सूजन और बुखार के लक्षण दिखाई दिए हैं। सूत्रों ने सोमवार को कहा कि वह मंगलवार को नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) की जांच कराएंगे। उनमें बुखार के साथ ये सारे लक्षण रविवार से दिख रहे हैं।
उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर रखा है क्योंकि ऐसा हो सकता है कि ये लक्षण कोरोनावायरस से संबंधित हो।
एक सूत्र ने कहा, बुखार आने के बाद उन्होंने रविवार दोपहर से अपनी सारी बैठकें रद्द कर दीं और खुद को घर में आइसोलेट कर दिया।
सूत्र ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को कोविड-19 की जांच कराने के लिए जाएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार