नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पहले कांग्रेस घोटालों के जरिए लाभ उठाती थी और अब भाजपा घोटालों के जरिए लाभ ले रही है और यही वजह है कि भाजपा कभी भी कांग्रेस सदस्यों को जेल नहीं भेजेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ‘घोटाला’ वर्ष 2011 में शुरू हुआ और अभी तक चल रहा है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “भाजपा कांग्रेस पर और कांग्रेस भाजपा पर दोषारोपण कर रही है, लेकिन सच यह है कि कांग्रेस के समय के सभी घोटाले अब भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस ने पैसा बनाया, अब उन सभी घोटाले से भाजपा पैसा बना रही है। यही वजह है कि भाजपा ने अभी तक किसी भी कांग्रेस सदस्य को जेल नहीं भेजा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में इसी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते नजर आएंगे : नितिन नवीन