भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के आतंकियों से हमदर्दी वाले बयान को दरकिनार करते हुए कहा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन वह हमेशा अपने देश के साथ खड़े रहेंगे। अफरीदी ने मंगलवार को आतंकियों से हमदर्दी वाले ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने कश्मीर की स्थिति को बैचेन करने वाला बताया था और कहा था कि संयुक्त राष्ट्र भी कश्मीर की स्थिति पर चुप है जो कि चिंता का विषय है।
भारतीय सलामी बल्लेबाज और दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने अफरीदी के इस बयान की काफी आलोचना की थी और अब विराट ने भी इसकी निंदा की है।
विराट ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “एक भारतीय होने के नाते आप वह कहते हैं जो आपके देश के लिए सबसे अच्छा होता है। मेरे हित हमेशा देश हित के लिए हैं। यदि कोई इनका विरोध करता है तो मैं कभी उनका समर्थन नहीं करूंगा।”
भारतीय कप्तान ने आगे कहा,” कुछ मामलों पर टिप्पणी करना उनकी निजी पसंद हो सकता है। लेकिन जब तक मुझे मामले की पूरी जानकारी न हो तब तक मैं उसमें नहीं पड़ता। निश्चित रूप से आपकी प्राथमिकता आपके देश के साथ ही रहती है।”
इस बीच विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने भी कश्मीर के बयान को लेकर अफरीदी की खासी आलोचना की है। कपिल ने कहा, “वह कौन हैं? हम क्यों उन्हें इतना महत्व दे रहे हैं? हमें ऐसे लोगों को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए।”

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया