नई दिल्ली| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि अवैध कोयला तस्करी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी अधिकारियों के मुताबिक, मिश्रा को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने कहा कि मिश्रा को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे छह दिन के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।
सीबीआई ने इस साल मार्च में विकास मिश्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, क्योंकि वह फरार था।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में ईडी ने जो केस दर्ज किया है, वह सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित है।
इस मामले में विनय मिश्रा का नाम उजागर होने के बाद सीबीआई ने इस साल जनवरी में उसके खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी